उत्तर प्रदेशलखनऊ

फरार बमबाज गुड्डू मुस्लिम के नाम का धमकी भरा पत्र, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगे 20 लाख

लखनऊ। अतीक अहमद का गुर्गा गुड्डू मुस्लिम फरार है, लेकिन उसके धमकी भरे पत्र ने लखनऊ में हड़कंप मचा दिया है। यह धमकी राजधानी के आलमबाग निवासी देवेंद्र तिवारी को मिली है। बताया जा रहा है गुड्डू मुस्लिम के नाम का पत्र देवेंद्र तिवारी की गाड़ी पर रात के समय चिपकाया गया है। जिसमें धमकी देते हुये 20 लाख रूपये लेकर प्रयागराज पहुंचने को कहा गया है।

दरअसल, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। जिस पर गुड्डू मुस्लिम का नाम लिखा गया है। धमकी भरे पत्र में 20 लाख रूपये की मांग की गई है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं इस पत्र में मुख्यमंत्री योगी और एसटीएफ का नाम भी लिखा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उमेशपाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम की तलाश एसटीएफ कर रही है, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी गुड्डू मुस्लिम एसटीएफ के हाथ नहीं आया है। बमबाज को पकड़ने के लिए उसके सिर पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button