उत्तर प्रदेशबाराबंकी

निकाय चुनाव 2023: बाराबंकी में टिकट वितरण को लेकर भाजपा में रोष, कार्यकर्ता ने किया आत्महत्या का प्रयास

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में निकाय चुनाव में टिकट वितरण पर धांधली का आरोप लगाते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस बीच एक कार्यकर्ता ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया।

निकाय चुनाव को लेकर रविवार देर शाम भाजपा कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल था। नगर पालिका नवाबगंज में टिकट घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं के बीच निराशा देखी गयी। इस बीच मोहल्ला मगदूमपुर के भाजपा कार्यकर्ता तरुण नामक एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे बचा लिया गया। तरूण ने आरोप लगाया कि जिला कमेटी ने पैसे लेकर टिकट बेच दिया है।

इसी प्रकार रसूलपुर वार्ड से लगातार तीन बार भाजपा के टिकट पर विजयी रहे गोविंदा का टिकट काट दिया गया। कई अन्य वार्ड के कार्यकर्ता भी पार्टी कमेटी से नाराज़ है। घटना के समय कार्यालय में सांसद उपेन्द्र रावत व जिला प्रभारी समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने उसे ज्वलनशील डालते देख दौड़कर पकड़ लिया। हंगामे के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने कार्यकर्ता को समझाया बुझाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गईं। कुछ देर बाद मामला शांत हो सका।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button