उत्तर प्रदेशबहराइच

गांव में निकला विशालकाय अजगर ग्रामीणो में हड़कंप

बहराइच। जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बड़खड़िया के आनंद नगर गांव में सुबह एक विशालकाय अजगर निकल आया
विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया आसपास काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई l इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा कतर्नियाघाट रेंज के वन कर्मियों को मामले की सूचना दी गई सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे वन कर्मियों के द्वारा ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़ लिया गया अजगर को पकड़कर वन कर्मियों ने जंगल में छोड़ दिया हैl

आनंद नगर गांव में स्थित मां काली मंदिर में अजगर निकला था इस दौरान सूचना पर पहुंचे वनकर्मी सुनील वाचर व नबी ने बाघमित्र भूपेंद्र सिंह ,राजेश मौर्य ,दीपक भास्कर व अर्जुन सिंह के सहयोग से अजगर का रेस्क्यू अभियान चलाया कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर को पकड़कर धनियाबेली के घने जंगल में छोड़ दिया गया हैlआनंद नगर गांव में ही 3 दिन पहले भी एक विशालकाय 15 फुट का अजगर निकला था जिसको पकड़कर वन कर्मियों के द्वारा जंगल में छोड़ दिया गया था लगातार निकल रहे अजगरो से ग्रामीण दहशत में है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button