उत्तर प्रदेशकुशीनगर

राज्यमंत्री ने साधन सहकारी समिति के सभापति रत्नेश भारद्वाज को दिलाई सपथ

खोट्ठा बाजार, कुशीनगर। सुकरौली नगर पंचायत स्थित साधन सहकारी संघ लि० बढ़या खुर्द में सोमवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अतुल सिंह ने समिति के नव निर्वाचित सभापति रत्नेश भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुये उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि साधन सहकारी समिति संघ लि० वर्षों से उपेक्षित पड़ा है। मोदी व योगी सरकार प्रदेश की इन साधन सहकारी समिति संघ लि० को गुजरात की तर्ज पर चलाने की पहल करने में जुटी हुई हैं। ताकि किसानों को आसानी से इन साधन सहकारी समिति से बीज व खाद समय से मिल सकें। इस दौरान साधन सहकारी समिति लि० बढ़या खुर्द के सभापति पद हेतु रत्नेश भारद्वाज, उपसभापति पद हेतु मुन्ना पाण्डेय, सचिव हेतु सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने पद व गोपीनयता की शपथ ली। राज्यमंत्री ने शपथ लिये पदाधिकारियों से अपने कर्तव्यों का सही ढ़ग से निर्वहन करने की अपील की। इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ उमंग बाबू, मुन्ना पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रवीण कुमार सिंह, शेतभान चौरसिया, घनश्याम सिंह, सुरेंद्र पासवान,सुनील पासवान, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button