उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी: ठाकुरद्वारा से अष्टधातु से निर्मित राम सीता लक्ष्मण की बेशकीमती मूर्तियां चोरी, एएसपी ने लिया जायजा

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ठाकुरद्वारा मजरे शहरी के राम-जानकी मंदिर से बीती रात अज्ञात चोर अष्टधातु की बेशकीमती राम-सीता-लक्ष्मण की मूर्ति उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। फोरेंसिक जांच टीम डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्रा ने भी गांव पहुंच कर घटना की जांच किया है।

गांव में अखिलेश शुक्ल के दरवाजे पर बने राम-जानकी मंदिर में करीब 4 सौ साल पुरानी राम सीता एवं लक्ष्मण की अष्टधातु से बनी मूर्तियां स्थापित थी। इस मंदिर की देखरेख अखिलेश शुक्ला का परिवार कर रहा था। सोमवार को शाम की आरती पूजा आदि के बाद अखिलेश की बहन निधि ने मंदिर में ताला बन्द कर दिया। इसके बाद सभी सो गए। सुबह जब ग्रामीण मंदिर में परिक्रमा करने गए तो देखा मंदिर का बंद  दरवाजा थोड़ा खुला था।

इसके बाद लोगों ने दरवाजा खोला और पर्दा हटा कर देखा तो मूर्तियां गायब थी। मंदिर से मूर्ति गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बदोसराय पुलिस को दी। जिसके बाद मौके कोतवाली प्रभारी गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

जांच के दौरान मंदिर में लगा ताला भी गायब था। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर का रख-रखाव शुक्ला परिवार चार-चार महीने बारी बारी से करता है। इस समय अखिलेश शुक्ला जो लखनऊ में नौकरी करता है। मंदिर के रख रखाव की जिम्मेदारी उसी के पास है। उसके बाहर नौकरी करने के कारण उसका परिवार पूरी जिम्मेदारी उठा रहा था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button