उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिक्षा माफिया राकेश कुमार सिंह की डेढ़ करोड़ की प्रापर्टी जब्त

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत शिक्षा माफिया राकेश कुमार सिंह निवासी कुईचवर थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया की ग्राम कुईचवर व निशानिया पैकोली स्थित अवैध सम्पत्ति ( जमीन कीमत करीब 1.5 करोड़) के जब्त की गई है। ए जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर अमित कुमार आनंद ने दी है। शिक्षा माफिया गैगेस्टर राकेश सिंह अवैध कागजात के सहारे स्वयं भी शिक्षक की नौकरी करता था। साथ ही साथ अवैध कागजात बनवाकर दर्जनों लोगों को शिक्षक की नौकरी दिलाने में सफल हो गया था। इस के द्वारा बनाए गए अवैध शिक्षक सिद्धार्थ नगर सहित कई जनपदों में तैनात हो कर सरकार से वेतन प्राप्त कर रहे थे। इस गोरखधंधे से राकेश सिंह ने अथाह सम्पत्ति अर्जित कर लिया था। आज देवरिया स्थित डेढ़ करोड़ की प्रापर्टी जब्त की गई है। इसके पहले भी राकेश की की प्रापर्टी जब्त किया जा चुका है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button