उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

शिक्षा ही विकास का आधार: सानिया उज्मा 

  • यूपी बोर्ड परीक्षा में 90% अंक हासिल करने के बाद बोलीं सानिया उज्मा

संतकबीरनगर। शिक्षा ही विकास का आधार है। जीवन में अपना एक लक्ष्य बनाकर उसी के अनुरूप निरंतर मेहनत करें। उक्त बातें नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडिहाबेग के इंटरमीडिएट बायो परीक्षा में नब्बे प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद कोहरियावां निवासी सानिया उज्मा ने अपने आवास पर मीडिया से बात चीत  में कहीं।उन्होंने कहा कि जीवन का एक लक्ष्य बनाएं और उसे पाने के लिए नियमित रूप से तैयारी करें। स्वाध्याय पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कोई भी विषय कठिन या मुश्किल नहीं होता बल्कि यह हमारी सोच पर निर्भर करता है कि हम उसे किस तरह लेते हैं। नब्बे प्रतिशत अंक पाना कोई मुश्किल काम नहीं है।

अगर हम ठान लें तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकते है। आज का यह दौर कंपटीशन का दौर है इसलिए खुद को तैयार रखें। बिना शिक्षा के विकास नहीं हो सकता। इस दौरान सानिया उज्मा ने कहा कि वह डाक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता,शिक्षकों तथा परिजनों को दिया। इस अवसर पर सानिया उज्मा के पिता बेलाल अहमद,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनीस अहमद,मास्टर मुहम्मद अख्तर,बेलाल अहमद, जबीहुल्लाह,हाफिज खुर्शीद अहमद,मास्टर मेहताब आलम,डा.मुशीर अहमद,डा.वसीम अहमद,मास्टर अब्दुल कादिर, फैजान अहमद,शोएब अहमद,मास्टर शब्बीर अहमद,नोमान अहमद,मौलाना खुर्शीद अहमद (नाजिम),डा.मुहम्मद असद,जहीर अहमद,मास्टर शमीम अहमद आदि ने मुबारकबाद दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button