उत्तर प्रदेशप्रयागराज

जिलाधिकारी की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों के कमिश्निंग के बारे में सभी आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 को दिया गया प्रशिक्षण

प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की उपस्थिति में गुरूवार को संगम सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सम्पन्न कराये जाने हेतु ईवीएम मशीनों की कमिश्निंग किए जाने के सम्बंध में इंजीनियरों के द्वारा सभी आर0ओ0, ए0आर0ओ0, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को प्रशिक्षण दिया गया। ईवीएम मशीनों, सीयू एवं बीयू के संचालन की प्रक्रिया के बारे में भी इंजीनियरों के द्वारा जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 व अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग के साथ सूक्ष्मता से ईवीएम मशीनों के कमिश्निंग करने के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आप लोग जितनी बारीकी एवं मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उतनी ही सहजता एवं सुगमता के साथ कमिश्निंग व निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल ढंग से सम्पन्न करा सकेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, एडीएम सिटी मदन कुमार, एडीएम नजूल प्रदीप कुमार यादव, सभी आर0ओ0, ए0आर0ओ0, उपजिलाधिकारीगण, अपर नगर मजिस्टेªटगण, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button