उत्तर प्रदेशगोरखपुर

मान्यता प्राप्त संगठन के लोग कर्मचारियों का उत्पीड़न करा रहे हैं: विनोद राय

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने वर्किंग कमेटी मेंबर एनएफआईआर और अपने पदाधिकारियों के साथ स्टोर डिपो में सभी अधिकारियों से मुलाकात करके कर्मचारी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सौहार्दपूर्ण वार्ता रही सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि नियमानुसार ही कार्य होगा। विनोद राय अपने पदाधिकारियों के साथ सभी डिपो कर्मचारियों के उनके कार्यस्थल पर जाकर सभी कर्मचारियों से समस्याओं की जानकारी ली और जो भी समस्या है उसको प्रशासन के समक्ष रख कर के उसका निवारण कराने का आश्वासन दिया।

विनोद राय ने कहा पूर्वोत्तर रेलवे पर मान्यता प्राप्त संगठन के लोग कर्मचारियों का उत्पीड़न करा रहे हैं इलेक्ट्रिक सेड हो चाहे डिपो हो ऐसी स्कोर्ट कर्मचारियों और सुपरवाइजर को गाली देने का काम मान्यता प्राप्त संगठन के पदाधिकारी कर रहे हैं इसको पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कौशल कुमार सिंह , सतीश चंद अवस्थी , कुलदीप मणि त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह , राकेश श्रीवास्तव , आर डी सिंह , निशांत यादव , युवा नेता देवेश सिंह , डिपो शाखा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में शाखा के कौशल कुमार तिवारी अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव शाखा मंत्री दीपेंद्र कुमार अग्रहरी उपाध्यक्ष मुकेश कुमार उपाध्यक्ष बलराम कुमार उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री विनोद कुमार चौरसिया संयुक्त मंत्री शैलेंद्र कुमार संगठन मंत्री पवन कुमार यादव संगठन मंत्री संजय कुमार कोषाध्यक्ष तारकेश्वर यादव आशीष पांडे विनोद कुमार शुक्ला प्रेमचंद भगत सुजीत यादव शमा बानो प्रेमलता अर्चना अनुराधा मनोज हांसदा ऋषिकेश नागेंद्र शर्मा आदिल सलीम आदि मौजूद थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button