बस्ती

नवसृजित नगर पंचायत मुंडेरवा चुनाव में प्रत्याशी श्यामसुंदर अग्रहरि उर्फ मलिकार दिखा रहे दमखम

वार्ड संख्या 7 के सभासद प्रत्याशी श्यामसुंदर अग्रहरि उर्फ मलिकार ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान किया तेज

बस्ती। जनपद के नगर पंचायत मुंडेरवा के सभासद प्रत्याशियों में भागदौड़ मच गई। सभी ने लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। सभासदों ने अपने वार्डों में अभी से ही विकास के वादे किए जा रहे हैं। अपने अपने वार्डों में होर्डिंग के माध्यम से तमाम विकास के वादे किए गए है।
मुंडेरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 के सभासद प्रत्याशी श्यामसुंदर अग्रहरि उर्फ मलिकार ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिसका विकास होना बाकी है। लोग हमारा सहयोग करें तो वार्ड को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया जाएगा।
सरकारी योजना का लाभ दिलाने का वादा कर रहे है। वार्ड संख्या 7 से सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं। श्याम सुन्दर अग्रहरि उर्फ मलिकार ने बताया कि यदि मुझे मेरे वार्ड की जनता चुनती है तो मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी कि स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ-सफाई के साथ-साथ वार्ड में रहने वाले गरीब तबके के लोगों को सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ ​​​​​​मिले। साथ में यह भी कहा की दिन-रात लोगों के साथ कदम से कदम मिलाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने हर वक्त सुख दुख में हमेशा तत्पर रहने का वादा भी मतदाताओं से किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button