उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मायावती का विपक्षी दलों पर हमला, कहा-मुस्लिम समाज को दी तरजीह तो उड़ी जातिवादी पार्टियों की नींद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी द्वारा मुस्लिमों को तरजीह दिये पर जातिवादी राजनीति करने वाले दलों की नींद उड़ गयी है। मायावती ने रविवार को ट्वीट किया “ यूपी निकाय चुनाव के अन्तर्गत 17 नगर निगमों में मेयर पद के लिए हो रहे चुनाव में बीएसपी द्वारा मुस्लिम समाज को भी उचित भागीदारी देने को लेकर यहाँ राजनीति काफी गरमाई हुई है, क्योंकि उससे खासकर जातिवादी एवं साम्प्रदायिक पार्टियों की नींद उड़ी हुई है।”

उन्होंने कहा “ बीएसपी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर चलने वाली अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा उसी आधार पर यूपी में चार बार अपनी सरकार चलाई। मुस्लिम व अन्य समाज को भी हमेशा उचित प्रतिनिधित्व दिया। अतः लोगों से अपने हित पर ज्यादा व विरोधियों के षडयंत्र पर ध्यान न देने अपील।”

गौरतलब है कि बसपा ने प्रदेश के 17 नगर निगमो के लिये 11 मुस्लिम उम्मीदवारों को मेयर पद का टिकट दिया है जिसमें पहले चरण में दस सीटों में छह और दूसरे चरण में सात सीटों में पांच मुस्लिम मेयर उम्मीदवार बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 17 सीटो में चार मुस्लिम उम्मीदवारों को मेयर का टिकट दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button