देशबड़ी खबर

Ludhiana Gas Leak: ग्यासपुरा में गैस लीक, 9 की मौत, 11 बेहोश, पूरा इलाका सील

लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है. यहां ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 11 लोग बेहोश बताए जा रहे हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. इसके अलावा घायलों को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक ये गैस फैक्टी से लीक हुई है जिसके बाद कई लोगों के बेहोश होने की खबर है. ये फैक्ट्री शेरपुर चौक के पास सुआ रोड पर स्थित. जानकारी के मुताबिक गैस सुबह 7.15 पर लीक हुई. पुलिस ने इलाके में लोगों की आवाजाही बंद कर दी है औऱ रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए बठिंडा से एनडीआरएफ की टीम भी ग्यासपुरा के लिए रवाना हो गई है.

मरने वालों में ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हुई है उनमें से अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. इसके अलावा इस हादसे में कुछ पालतू जानवरों की मौत की खबर भी सामने आ रही है. हालांकि गैस कैसे लीक हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. जानकारी के मुताबिक आसपाल के इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

पिछले साल भी ग्यासपुरा में लीक हुई थी गैस

बता दें ये पहली बार नहीं है जब लुधियाना में गैस लीक का मामला सामने आया है. पिछले साल भी इस तरह की खबर सामने आई थी. उस वक्त भी ग्यासपुरा इलाके से ही गैस लीक हुई थी. उस वक्त स्टोरिंग यूनिट में मौजूद एक टैंकर से कार्बन डाइऑक्साइड लिक्विड गैस लीक हुई थी जिससे 5 लोग बीमार पड़ गए थे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button