उत्तर प्रदेशबहराइच

कई दिनों से लापता किशोरी का तालाब में क्षत-विक्षत मिला शव

बहराइच। जिले के थाना खैरीघाट क्षेत्र अंतर्गत मुन्ना पुरवा गांव निवासी एक किशोरी विगत 26 अप्रैल को रहस्यमय हालत में गायब हो गई थी। किशोरी का शव रविवार को तालाब में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला है। शरीर पर चोटों के निशान भी पाये गये है। मृतक के परिवार ने दो लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर के मजरा मुन्नापुरवा निवासी 17 वर्षीय पुत्री 26 अप्रैल को खाना खाने के बाद घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। जिस पर पिता मंगतू प्रसाद ने गांव निवासी कमलेश और जगदीश को नामजद करते हुए बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के लोग उसकी खोज में लगे हुये थे। वहीं रविवार को नकाही तालाब में उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। इस पर हड़कंप मच गया और गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने मौके की जांच की। इसके बाद शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रायपुर मुन्नापुरवा गांव निवासी मंगतू प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि रविवार को उसका बेटा दुर्गेश कुमार तालाब के निकट खरपतवार काटने जा रहा था। तभी उसने तालाब में बहन का शव देखा, इस पर रोते हुए परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button