खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

ICC Test Rankings : WTC Final से पहले टीम इंडिया बनी नंबर-1, ऑस्ट्रेलियाई बादशाहत खत्म

नई दिल्ली। भारत ने आईसीसी पुरुष टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वार्षिक रैंकिंग अपडेट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पुरुषों की टेस्ट रैंकिंग में 15 महीने से शीर्ष पर बरकरार थी। इसके साथ ही टीम इंडिया अगले महीने होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से आगे निकल गई।

बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे हैं। दोनों के बीच सात जून से खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। मैच लंदन के द ओवल मैदान पर होगा। भारतीय टीम 121 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया के 116 रेटिंग प्वाइंट हैं और वो दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 114 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका चौथे और न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है।  पाकिस्तान की टीम छठे नंबर पर है। 7वें पर श्रीलंका, 8वें पर वेस्टइंडीज, 9वें पर बांग्लादेश और 10वें पर जिम्बाब्वे है।

टी-20 में टॉप पर टीम इंडिया

टी-20 इंटरनेशल की रैंकिंग में टीम इंडिया टॉप पर है। जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। तीसरे नंबर न्यूजीलैंड और चौथे नंबर पर पाकिस्तानी टीम है। इस रैकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम छठे नंबर पर है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम सातवें नंबर पर है। आठवें नंबर पर श्रीलंका तो नौवें नंबर पर बांग्लादेश है। वहीं दसवें नंबर पर अफगानिस्तान की टीम है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button