देशबड़ी खबर

जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जमीनी विवाद को लेकर आज की सुबह एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

गोलीबारी की घटना के बाद से हमलावर गांव छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल बेजा गया है। इस घटना के पीछे परिवारों के बीच पुराना विवाद है।

बता दें कि इस घटना का किसी ने वीडियो भी बनाया है जो बेहद दर्दनाक है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद एक कई गोलियां राइफल से लोगों को मारी जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई। इस कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया. कुछ देर बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस महानिरीक्षक (चंबल जोन) एस सक्सेना का कहना है कि गोली लगने के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सक्सेना ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 से 60 किलोमीटर दूर लेपा गांव में हुई और मारे गये तीन पुरुष और तीन महिलाएं एक ही परिवार के सदस्य थे। हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘ऐसा बताया जाता है कि मृतकों और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी।’’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button