उत्तर प्रदेशउन्नाव

तीन ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बच्चे बोले- 70 हजार रुपये बिजली बिल आने से मम्मी थी परेशान

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ला निवासी दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीनों घटनाओं की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

केस-1: 
आजाद नगर निवासी सुनील निषाद की पत्नी महक (21) गुरुवार को मायके सरैया गांव गई थी। जहां उसने देरशाम कमरे में साड़ी से पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगा खुदकुशी कर ली। छोटे भाई शिवम ने शव फंदे पर लटका देखा तो जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की है।

केस-2: 
रविदास नगर निवासी स्वर्गीय संजय सोनी की पत्नी ज्योति (35) गुरुवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। रात में उसने कमरे में फांसी लगा ली। उसके देवर अज्जू, जेठ राजा ने बताया कि दो वर्ष पहले उसके पति संजय की मौत हो गई थी। बीते दिनों 70 हजार रुपये का बिजली का बिल आ गया। जिससे वह परेशान थी। इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया है। मां की मौत पर आखों से दिव्यांग बेटा शिवांग (7) व बेटी शिवांशी (3) का रो-रोकर बुरा हाल है।

केस-3: 
कंचन नगर निवासी संतोष गुप्ता का बेटा ऋषभ (24) कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट में प्राइवेट नौकरी करता था। देर रात उसने कमरे में चादर के सहारे छत के कुंडे से फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने शव फंदे से लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। चीख सुन आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। घटना से परिजन बेहाल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button