उत्तर प्रदेशदेवरिया

करोड़ों की लागत से भटनी जंक्शन स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण

  • वाहनों हेतु पार्किंग, यात्री प्रतीक्षालय, ट्रेन डिस्प्ले व ऑटो अनाउंस की होगी व्यवस्था

भटनी (देवरिया)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाराणसी मंडल के भटनी जंक्शन रेलवे  स्टेशन को भी चयनित किया गया है। भटनी जंक्शन रेलवे  स्टेशन को पुनर्विकसित कर यात्रियों को अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जायेगी।  विकसित किया जायेगा। अमृत भारत योजना के अन्तर्गत 10.92 करोड़ की लागत से भटनी जंक्शन रेलवे  स्टेशन का कायाकल्प कर अत्याधुनिक बनाया जायेगा। 0.40 करोड़ की लागत से भटनी जंक्शन रेलवे  स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, सम्पर्क मार्ग,पानी की निकासी के साथ पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिये पाथवे का निर्माण कराया जायेगा। 70 लाख की लागत से आगमन-प्रस्थान भवन तथा नई दो पहिया व तीन पहिया, चार पहिया वाहनों हेतु पार्किंग तथा शौचालय का निर्माण किया जायेगा। 10 लाख की लागत से पोर्च का निर्माण कराया जायेगा। 2.96 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड का कार्य भी कराया जाएगा।

वहीं 26 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया  जायेगा तथा 1.50 करोड़ की लागत से  अन्य सौंदर्यीकरण के कराए  जायेंगे। 89 लाख  की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं  अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउन्टरों में सुधार किया जाएगा। 3.09 करोड़ की लागत से स्टेशन पर लिफ्ट, फसाड लाइटिंग , साइनेज,लाइटिंग एवं  पंखे की व्यवस्था कराई जायेगी। एक करोड़ की लागत से द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जायेगा। भटनी जंक्शन रेलवे  स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों के लिए निविदाये आमंत्रित की गई हैं । निविदाओं के निस्तारण के उपरान्त कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ लक्ष्यावधि मे पूरा किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button