उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नगर में दंगा फसाद न हो, हैंड पम्प चालू हो नियमित सफाई हो आसानी से नक्शा पास हो आदि मुद्दों पर डालेंगे मतदाता वोट

शोहरत गढ़ – सिद्धार्थ नगर। बीते वर्षों से त्योहारों पर दंगा फसाद करा कर शोहरत गढ़ बाजार बंद कराया जाता रहा है और जिस का दंश अब तक नगर वासी मुकदमा के रूप में झेल रहे हैं। बीते होली त्योहार पर भी राजनैतिक लाभ के लिए शोहरत गढ़ को देंगे की आग में झोंकने की कोशिश की गई थी।  इस बार ,  त्योहारों पर दंगा फसाद का विरोध भी नगर वासियों के बीच अहम मुद्दा है वोट देते समय इस को भी नगर वासी ध्यान रखेंगे। नगर वासियों के दिमाग में चेयरमैन प्रत्याशी चयन में इस बार त्योहारो पर दंगा फसाद से छुटकारा पाना एक अहम मुद्दा बना हुआ है।

सरकारी हैंडपंपो का वर्षों से खराब पड़े रहना, नालियों की नियमित सफाई  न कराना, क्षति ग्रस्त मार्गों की मरम्मत न कराना , हाउस टैक्स लगा देना, नक्शा पास कराने के लिए ब्यापारियो को  परेशान करना, आवास पास करने के नाम पर गरीबों से अवैध वसूली करना आदि प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। जिसे देखते हुए ही चेयरमैन पद के लिए नगर वासी वोट करेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button