उत्तर प्रदेशलखनऊ

पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में कर्मचारी, बैठक कर बनाई रणनीत

लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के आह्वान पर पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी 18 मई को धरना प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिलों में होगा। इस दिन विभिन्न जिलों में कर्मचारी पहले प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपेंगे। यह प्रदर्शन सभी जिलों में एक दिवसीय होगा।

दरअसल, 18 मई को होने वाला प्रदर्शन 11 अप्रैल को होना था, लेकिन नगर निकाय चुनाव के कारण प्रदेश में आचार संहिता और धारा 144 लगने के कारण प्रदर्शन टाल दिया गया था। 18 मई को होने वाले प्रदर्शन को लेकर आज यानी रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक कर प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की। यह बैठक ऑनलाइन हुई है।

इप्सेफ के अध्यक्ष वी पी मिश्रा ने बताया की प्रदेश के विभिन्न राज्यों में 18 मई का कार्यक्रम सभी जनपदों में किया जाएगा जिसमें मुख्य रुप से पुरानी पेंशन बहाली ,निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा रोकने ,राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन मुद्दा रखा गया है वही प्रदेश में उक्त मांगो के साथ मोर्चे द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर  आंदोलन किया जा रहा है ।  उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाएगा । मांगो की पूर्ति के लिए 18 मई को सभी जनपदों में धरना दिया जायेगा।

आज की बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद,माध्यमिक शिक्षक संघ, फार्मेसिस्ट फेडरेशन  एवं विकास प्राधिकरण कर्मचारी, एक्स-रे टेक्निशियन संघ,  संविदा फार्मासिस्ट एसोसिएशन यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन आदि ने आंदोलन में शरीक होने के बात कही । संगठनो के अध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि जनपद के कर्मचारियों से अपील किया  जा चुका है कि 18मई को धरना में भारी संख्या में उपस्थित होकर इसे कामयाब बनाएं।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश मिश्र एवं महामंत्री अतुल मिश्रा , चेयरमैन संघर्ष समिति व डी पी ए के अध्यक्ष संदीप बडोला महामंत्री उमेश मिश्रा ,प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव, उपाध्यक्ष व बेसिक हेल्थ वर्कर एसो के अध्यक्ष धनंजय तिवारी, महामंत्री दिलीप कुमार यादव, वन विभाग फ़ेडरेशन के महासचिव आशीष पांडेय , वन मिनिस्टिरियल संघ के अध्यक्ष राम नरेश यादव ,फार्मेसिस्ट फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट संघ के अध्यक्ष जी एम सिंह, महामंत्री अनुराग मिश्र,  प्रयोगशाला सहायक संघ के महामंत्री बी के सिंह ,राजकीय इण्टर कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ,

गन्ना मिनिस्टिरियल संघ के महामंत्री अभय पांडेय,ट्यूबवेल टेकनिकल एसो के अध्यक्ष प्रदीप त्यागी ,सिचाई संघ के महामंत्री अवधेश मिश्रा ,यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष आदेश, संविदा फार्मेसिस्ट संघ के अध्यक्ष प्रवीण यादव, उपमहामंत्री पूर्वी आनंद मिश्र, सिचाई राजस्व अधिकारी संघ के महामंत्री नीरज चतुर्वेदी ,संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय , प्रोवेंशियल फ़िज़ियोथेरेपिस्ट एसो के महामंत्री अनिल कुमार ,समाज कल्याण मिनिस्टिरियल एसोसिएशन के महामंत्री अनुज श्रीवास्तव सहित प्रदेश के मंडलीय अध्यक्ष ,मंत्री ज़िला अध्यक्ष मंत्री मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button