उत्तर प्रदेशकन्नौज

अखिलेश यादव बोले- BJP की नकली जीत, फर्जीवाड़े के बाद भी तालग्राम में सपा जीती

कन्नौज में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने की प्रेस वार्ता।

कन्नौज। करोड़ों खर्च कर सरकार ने जिस आधार कार्ड से लोगों की पहचान सुनिश्चत की उसी का सहारा लेकर भाजपा के लोगों ने योजना की धज्जियां उड़ा दीं। मतदान में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े से नकली जीत दर्ज की। नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा ने नंगानाच कर कई स्थानों पर जीत दर्ज की। इसके बाद भी तालग्राम की जनता, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर पहली बार चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी को जीत दिलाई।

यह बात सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां कही। वह मंगलवार को तालग्राम के मोहल्ला मुगलियाना स्थित नवनिर्वाचित मोहसीन खान उर्फ जानू के आवास पर पहुंचे और जीत की बधाई दी। प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सरकार के इशारे पर जगह-जगह फर्जी आधार कार्ड बनाए गए। सपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता व मारपीट की गई।

छिबरामऊ में भी भाजपा के विधायक व पदाधिकारियों ने फर्जीवाड़ा कर अधिकारियों के सहयोग से फर्जी जीत पाई। कन्नौज के बार्डर से मैनपुरी के बार्डर तक बेईमान अधिकारियों ने सत्ता का साथ दिया। चंदौली में किन्नरों ने लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए हाथों में डंडा लेकर पुलिस व अधिकारियों को दौड़ाने का कार्य किया है। लेकिन वह वीडियो चैनलों पर नहीं चलाया गया।

सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर सत्ता का दुरुपयोग किया गया और कई स्थानों पर फर्जी जीत दर्ज की गई। भाजपा ने पिछले चुनावों की तरह ही निकाय चुनाव में भी लोकतंत्र व संविधान की हत्या कर जीत हासिल की। 22 मई को सपा के कार्यकर्ता आएं और कन्नौज चुनाव की समीक्षा के दौरान अपने विचार रखें।  इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, नवनिर्वाचित चेयरमैन जानू खान, खालिद मंसूरी, इरशाद काजी, डॉ. अजय पाल, अर्पित शुक्ला, अमित यादव आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button