उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

बस्ती। जिले के हर्रैया तहसील के बसेवाराय में स्थापित अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कक्षा छह में 80 सीटों ( 40 बालक व 40 बालिकाओं ) पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। बस्ती, संतकबीरनगर तथा सिद्धार्थनगर जिले के पात्र अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। यह जानकारी उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने दी है।

उप श्रमायुक्त ने बताया कि यह परीक्षा आगामी 11 जून 2023 ( रविवार ) निर्धारित है। आवेदन पत्र 23 मई 2023 तक संबंधित जनपदों के कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं श्रम विभाग कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। या फिर संबंधित जनपद के एनआईसी की वेबसाइट से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। बताया कि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित दिनांक 23 मई की शाम पांच बजे तक संबंधित जनपदों के श्रम विभाग के कार्यालय में जमा किया जाएगा। कोविड के कारण अनाथ बच्चे संबंधित जिला प्रोवेशन कार्यालय में आवेदन जमा करेंगे।

आवेदन के लिए ऐसे अद्यतनीकृत रूप में विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो पंजीयन के उपरान्त दिनांक एक अप्रैल 2023 को कम से कम तीन वर्ष उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों, ऐसे पंजीकृत श्रमिक के प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे। पंजीकृत श्रमिक का पंजीयन बस्ती मंडल या मंडल के किसी जिले में होना चाहिए। कोविड के कारण अनाथ बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ( सामान्य ) हेतु पात्र बच्चे जिनकी आयु 10 से 13 वर्ष के मध्य हो। दोनों ही श्रेणी के अभ्यर्थियों का जन्म एक मई 2010 से पहले तथा 30 अप्रैल 2013 के बाद नहीं होना चाहिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button