उत्तर प्रदेशगोरखपुर

ब्रिज वर्कशॉप प्रशासन कर्मचारी सुविधाओं पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है: विनोद राय

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने प्रतिनिधियों के साथ आज दिनांक पूर्वोत्तर रेलवे ब्रिज वर्कशॉप में कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि ब्रिज वर्कशॉप की दशा अत्यंत दयनीय है। ब्रिज वर्कशॉप प्रशासन कर्मचारी सुविधाओं पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। टेक्निशियन थर्ड की परीक्षा लिए बहुत दिन हो गए लेकिन अभी तक उनकी पोस्टिंग नहीं की गई है। एम सी एम का भी प्रमोशन नहीं किया गया जबकि परीक्षा बहुत दिन पूर्व ली जा चुकी है। सब कुछ जानते हुए प्रशासन ने रोक के रखा हुआ है। कर्मचारियों के लिए कैंटीन की वर्कशॉप के अंदर कोई व्यवस्था नहीं है। कैंटीन बाहर है, कर्मचारी चाय नाश्ता करने बाहर नहीं जा पा रहा है। शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।

कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपनी नौकरी कर रहा है लेकिन उनकी सुख-सुविधाओं का प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। महामंत्री विनोद राय ने पी आर के एस प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य कारखाना प्रबंधक ,ब्रिज से मिलकर कर्मचारी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य कारखाना प्रबंधक,ब्रिज ने सहायक कार्मिक अधिकारी और बाबू ना होने की मजबूरी बताई तथा यह भी बताया कि बी ओ एस वेट नहीं था इसलिए प्रमोशन में विलंब हुआ। उन्होंने कार्यालय अधीक्षक को बुलाकर तुरंत फाइल पुट अप करने का निर्देश दिया। महामंत्री विनोद राय ने महाप्रबंधक महोदय से यह मांग किया है कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने के लिए ब्रिज वर्कशॉप को निर्देश जारी करें जिससे समय से कर्मचारियों का प्रमोशन हो सके एवं कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष दूर हो सके। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय के साथ श्री दीपक चौधरी भी उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button