उत्तर प्रदेशलखनऊ

डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी आइकन अवार्ड से हुए सम्मानित 

  • मुख्यमंत्री उत्तराखंड की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

लखनऊ। नेशनल होम्योपैथिक संस्थान द्वारा देहरादून के विश्वविद्यालय डॉ नित्यानंद स्वामी ऑडिटोरियम दून यूनिवर्सिटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होमियो कॉन 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें कई स्टेट के होम्योपैथिक चिकित्सक शामिल हुए।इस अवसर पर वर्नेट होम्योपैथिक प्राइवेट लिमिटेड के डॉक्टर नीतिश चंद्र दुबे ने अपने शोधों के विषय पर सभी को अवगत कराया।इस आयोजन में मुख्य रूप से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे वहां के सदस्यगण तथा होम्योपैथिक निदेशक एवं सचिव इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई होम्योपैथिक चिकित्सकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने किए गए शोधों पर चर्चा भी की।

होम्योपैथिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे कई चिकित्सकों को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले डॉ आदर्श त्रिपाठी द्वारा जनसेवा के भाव से किए जा रहे कार्यों एवम होम्योपैथिक क्षेत्र में शानदार कार्य को देखते हुए उनको विशेष तौर पर सम्मान से नवाजा गया।डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी द्वारा गरीबों और असहाय लोगों के लिए लगाए जा रहे निशुल्क चिकित्सा शिविर सम्मेलन में मौजूद अन्य प्रदेशों से पधारे गणमान्य व्यक्तियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।आइकॉन अवार्ड में सम्मानित होने वालों में डॉक्टर पी के शुक्ला, डॉक्टर उमंग खन्ना, डॉ ए के त्रिपाठी , डॉ पीयूष शुक्ला,डॉक्टर एस बी तिवारी को होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में वृहद एवं सराहनीय योगदान के लिए नेशनल होम्योपैथिक आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भारतीय पार्श्वगायक शब्बीर कुमार द्वारा अपने सराहनीय गीतों की प्रस्तुति कर लोगों का मनोरंजन किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button