उत्तर प्रदेशगोरखपुर

टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए स्टेशनों पर कैटरिंग सुविधाओं से युक्त रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाए: विनोद राय

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि रेलवे बोर्ड के द्वारा सभी रेलों के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर को एक पत्र दिनांक – 17/05/2023 को जारी किया गया है। जिसमें यह स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है की टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए ड्यूटी समाप्त होने वाले निर्धारित स्टेशनों पर रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाए जो कैटरिंग सुविधाओं से युक्त हो एवं लोको पायलट, गार्ड रनिंग रूम के तरह से ही सुविधाओं से युक्त हो। पत्र में यह स्पष्ट रूप से वर्णित है कि फाइनेंस मिनिस्ट्री से इस आशय का निर्देश जारी हो चुका है। पत्र में यह वर्णित है कि विभिन्न रेलों पर कहीं-कहीं केवल रेस्ट रूम की व्यवस्था है उसमें कैटरिंग की सुविधा नहीं है। पत्र में कहा गया है की सभी रेलों के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर इस सूचना को गूगल साइट पर अपलोड करें।

महामंत्री विनोद राय ने महाप्रबंधक से यह मांग किया है की टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए निर्धारित स्टेशनों पर रेस्ट रूम की व्यवस्था शीघ्र की जाए जिसमें कैटरिंग सुविधा भी हो। तथा जो लोको पायलट ,गार्ड रनिंग रूम के समान सुविधाओं वाला हो। क्योंकि रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ को रेस्ट एवं गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं मिल पा रहा है जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ रेल व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है जो रेल उपभोक्ता से सीधे जुड़ा है एवं भारतीय रेल के राजस्व प्राप्ति का महत्वपूर्ण स्रोत है । इसलिए प्रशासन का दायित्व है कि रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ के सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाए जिससे रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button