उत्तर प्रदेशकुशीनगर

मृतक परिवार से मिले विधायक ,बंधाया ढांढस 

कसया-कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के कसया रामकोला मार्ग पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोबरही के समीप कक्षा सात की दो क्षात्राओ का मार्ग दुर्घटना में बिते दिनों मौत हो गया था। दोनों मृत्यु छात्राओं के घर गुरुवार को देर शाम को कुशीनगर बिधायक पीएन पाठक परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे तो बिधालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह व अभिभावकों ने बिधालय के सामने ब्रेकर व सांकेतिक चिन्ह बनाने की एक मांग पत्र सौंपा तो बिधायक ने गम्भीरता लेते हुए तत्काल अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कसया को मौके पर बुलाकर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया और अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बंता दे कि कसया रामकोला मार्ग पर स्थित गोबरही के समीप बिते 9 मई को पढ़ने जा रही कक्षा सात की दो छात्रा अर्पिता व साक्षी का बिधालय के सामने ही एक कार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमें अर्पिता की अस्पताल जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई और साक्षी का मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चार दिन बाद मृत्यु हो गई थी इस घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी और परिजनों के उपर पहाड़ टूट गया था बिधायक पीएन पाठक ने मृतक छात्राओं के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद करने की बात कही इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता अजय शर्मा राकेश गिरि दीनानाथ ओझा शिब्बलू राजेश कुमार राव आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button