उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विधायक विनय वर्मा ने नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के सर पर बांधी पगड़ी – दी जीत की मुबारकबाद

कुणाल जायसवाल / वसीम अख्तर – ख्वाजा एक्सप्रेस


शोहरत गढ़-सिद्धार्थनगर। विधायक विनय वर्मा ने नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के सर पर बांधी पगड़ी – दी जीत की मुबारकबाद। शोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर। विधायक विनय वर्मा ने शोहरत गढ़ अपना दल कार्यालय पर नव निर्वाचित नगर पंचायत शोहरत गढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के सर पर पगड़ी बांध कर शाल भेंट कर सम्मानित किया है। विधायक विनय वर्मा ने रवि अग्रवाल की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए सही चयन के लिए नगर वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब हो कि रवि अग्रवाल विधायक विनय वर्मा के चहेते मानें जातें हैं। एसे में रवि अग्रवाल को चेयरमैन के रूप में देख कर विधायक विनय वर्मा काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विधायक ने रवि अग्रवाल को भरोसा दिलाया है कि नगर पंचायत के विकास के लिए जितना भी बजट बनता है उसके सापेक्ष धन उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक ने नव निर्वाचित अध्यक्ष पर भरोसा जताते हुए कहा है कि अब शोहरत गढ़ नगर पंचायत के चप्पे चप्पे का विकास होगा। अब नगर विकास की चकाचौंध से जगमगाएगा। इस बीच विधायक को नगर वासियों ने बताया कि जीतने के दूसरे दिन से ही क्षतिग्रस्त सड़क बनने लगी हैं। नालियों से ट्राली भर भर कर कचड़ा निकाला जा रहा है। साफ सफाई नियमित आरम्भ हो गई है। जिसे सुनकर विधायक ने रवि अग्रवाल को शाबाशी देते हुए पीठ थपथपाई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button