अन्यउत्तर प्रदेशबलिया

पीएम किसान संतृप्तिकरण अभियान ग्राम पंचायत स्तर पर 25 मई से शुरू

बलिया। उप कृषि निदेशक ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद के समस्त पात्र कृषकों को संतृप्तीकरण के उद्देश्य से जनपद में पी0एम0 किसान संतृप्तीकरण अभियान ग्राम पंचायत स्तर पर दिनांक 22.05.2023 से दिनांक 16.06.2023 तक प्रातः 9.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक शिविर/कैम्प आयोजित किया जा रहा है। जिसमें किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिसमें 14वीं किस्त हेतु अनिवार्यता यह है कि पी.एम. किसान पोर्टल पर भूमि का विवरण दर्ज हो। किसानों का किसान पोर्टल पर ई-के.वाई.सी.हो। बैंक खाते की आधार सीडिंग तथा एन.पी.सी.आई. (नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन आॅफ इण्डिया) से लिंक होना चाहिए।

पात्र किसानों को लाभ दिलाने के लिए  प्रत्येक ग्राम पंचायत में दिनांक 22.05.2023 से 16.06.2023 के मध्य निर्धारित तिथि में प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक शिविर/बैठक का आयोजन। शिविर में ग्राम प्रधान, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, लेखपाल, जन सेवा केन्द्र के प्रतिनिधि एवं इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।  किसान भाइयों से अपील है कि  भूलेख अंकन (लैण्ड सीडिंग) नहीं है तो शिविर में खतौनी की नकल सहित उपस्थित हों।

ई-के.वाई.सी. नहीं है तो जन सेवा केन्द्र पर करायें अथवा शिविर में आधार कार्ड सहित उपस्थित हों।बैंक खाते का आधार सीडिंग नहीं है तो बैंक में जाकर आधार सीडिंग एवं एन.पी.सी.आई. लिंकिंग करायें अथवा शिविर में प्च्च्ठ (डाकघर) में नया खाता खोले। यदि आपका जन सेवा केन्द्र के माध्यम से कराया गया पंजीकरण किसी भी स्तर से निरस्त है तो पुनः अपने अभिलेख अपडेट करायें। आधार के अनुसार नाम नहीं दर्ज है तो पी.एम. किसान पोर्टल पर ओ.टी.पी. आधारित प्रक्रिया से नाम सही करायें। किसान भाईयों से अनुरोध है कि वह अपने ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर शिविर की तिथि ज्ञात कर लें, तथा शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करायें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button