अन्यउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बीते रात आई तेज आंधी में गिरी दीवार, सो रही एक बृद्ध महिला की मौत

कुणाल जायसवाल – ख्वाजा एक्सप्रेस


शोहरत गढ़ (सिद्धार्थ नगर)। बीते रात आई तेज आंधी में गिरी दीवार – सो रही एक बृद्ध महिला की मौत। बीते रात तेज आंधी में दीवार गिरने से थाना शोहरत गढ़ के स्थानीय नगर पंचायत शोहरत गढ़ के वार्ड नंबर दस सुरैय्या मुहलल्ला निवासी पंच गुलाम की ६५ वर्षीय पत्नी की मौत हो गई है। घटना की जानकारी सुब्ह ४ बजे हुई। जिसकी सूचना शोहरत गढ़ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने शव का पंचनामा करा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने बताया है कि उनका मकान निर्माण हो रहा है। जिससे परिवार के लोग दूसरे के घर पर सोते हैं। बीते रात भी मृतका व परिवार के लोग सोएं थे। अचानक देर रात तेज आंधी से बगल वाले मोलहू की नव निर्मित दीवार भर भरा कर चार पाई पर आ गिरी। जिसके जद में आने से पंचम की पत्नी की मौत हो गई। परिवार के अन्य लोगों को चोटें आई हैं लेकिन सभी सुरक्षित हैं।

अचानक देर रात हुए इस हादसे से मुहल्ले वासियों के साथ पूरे नगर में दैवीय आपदा की दहशत फैल गई है। घटना की सूचना पर नव निर्वाचित चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर परिवार वालों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button