उत्तर प्रदेशलखनऊ

शादी में पैसे को लेकर हुई कहासुनी पर कैटरर पर खौलता तेल फेंका, 70 फीसदी तक जला, अस्पताल में भर्ती

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र में शनिवार को एक शादी समारोह में मजदूरी को लेकर कहासुनी के बाद आयोजकों ने कैटरर गया प्रसाद की पहले पिटाई की। फिर उस पर खौलता तेल फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे गया प्रसाद को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित छह पर केस दर्ज कर लिया है।

इटौंजा के शुवंशीपुर निवासी चंदर के मुताबिक, गुडंबा के अतरौली गांव के किशोरी की बेटी की शादी शनिवार को थी। किशोरी ने उसके छोटा भाई गया प्रसाद को खाना बनाने के लिए बुलाया था। कार्यक्रम खुले मैदान में आयोजित था।

देर रात तक काम के बाद मजदूरी को लेकर गया प्रसाद की किशोरी ने कहासुनी हो गई। विरोध पर किशोरी व उसके बेटे उमेश के साथ कई परिचित वहां पहुंचे और खाना बनाने वालों पर हमला बोल दिया। विरोध पर किशोरी, उसके बेटे व अन्य लोगों ने पास में कढ़ाई में रखा खौलता तेल उसके ऊपर फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परीक्षण में पता चला कि गया प्रसाद 70 प्रतिशत जल गया है।

उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर नितेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पीड़ित के भाई की तहरीर पर किशोरी, उमेश और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button