उत्तर प्रदेशगोरखपुर

रामसमुझ शर्मा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष और रमेश कुमार वर्मा उपाध्यक्ष चुने गए

गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की संयुक्त बैठक बुधवार को लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामसमुझ शर्मा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष और रमेश कुमार वर्मा एवं राजकुमार सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर रमेश कुमार वर्मा ने कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी गई है उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे । उन्होंने कर्मचारियों से निवेदन किया है कि 30 मई को पेंशन रथ के गोरखपुर आगमन पर जोरदार स्वागत करते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें ताकि सरकार को इस मुद्दे पर निर्णय लेना पड़े ।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है भीख नहीं और हम इसे लेकर रहेंगे ।उन्होंने कहा कि हम किसी भी विभाग में कार्यरत हैं लेकिन सबकी समस्या एक है इसलिए हमें एकजुट होकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिये संघर्ष करना होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button