उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिटी स्टेशन के पास व्यवसायिक भूखंडों से एलडीए ने हटाया कब्जा, खाली कराया 1.25 करोड़ रुपये के कीमत की जमीन

लखनऊ। सिटी स्टेशन के पास दाल मंडी में व्यवसायिक भूखंडों पर किया कब्जा लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया, जहां 15 साल से अतिक्रमण था। टीम ने मूल आंवटियों को काबिज कराया। कब्जामुक्त कराएं भूखंडों की कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। गुरुवार को उपाध्यक्ष डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जोन-6 अंतर्गत सिटी स्टेशन, सुभाष मार्ग स्थित दाल मंडी में अभियान चलाया गया।

अभियंत्रण जोन-6 के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता ने बताया यहां पांच भूखंड दुकानदार गोपीनाथ, अनुज कुमार गुप्ता, आजाद, संजय व नीरज कुमार को आवंटित हुए थे। जिसकी रजिस्ट्री 2007 में इन सभी ने कराई थी, लेकिन कब्जा अन्य व्यक्तियों द्वारा करने के आवासीय व व्यवसायिक उपयोग में किया जा रहा था और आवंटी 15 वर्ष से कब्जा पाने के लिए परेशान थे।

सहायक अभियंता केपी गुप्ता, अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार व अम्बरीश कुमार त्यागी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और भूखंड खाली कराया। साथ ही बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त किया। कब्जा मुक्त कराए भूखंडों में मूल आवंटियों को कब्जा दिया गया। भूखंडों की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button