उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : वन विभाग के जाल में फंस गया तेंदुआ, ट्रांस गेरुआ में छोड़ा

बहराइच। सुजौली रेंज के बलिदानपुरवा गांव में शनिवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए जाल लगाया। 10 घंटे की मेहनत के बाद तेंदुआ पकड़ लिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे ट्रांस गेरुआ के घने जंगल में छोड़ दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चफरिया के बलिदान पुरवा में शनिवार सुबह सात बजे ग्रामीणों ने गांव निवासी नबी अहमद पुत्र हबीब अहमद व जलील अजमद के गन्ने के खेत के पास कच्चे मार्ग पर तेंदुए को बैठा देखा। तेंदुए ने मोटरसाइकिल से जा रहे ग्रामीण रामनाथ पर झपटा मारा, लेकिन वह बाल-बाल बंच गया। तेंदुए को गांव में देखकर लोग भाग खड़े हुए। लोगों में हड़कंप मच गया। तेंदुए की सूचना गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यलय सुजौली पर दी।

एसडीओ रमेश चौहान, वन क्षेत्राधिकारी सुजौली मनोज कश्यप, वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ बेकाबू होने पर थाना सुजौली की पुलिस टीम मौके पर तैनात हो गई। तेंदुए को रेस्क्यू कर पकड़ने के लिए डब्ल्यू टी आई की टीम व वन विभाग के पशु चिकित्सकों तथा डब्ल्यू डब्ल्यू एफ की टीम पहुची। तेंदुए को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया गया। खाबड़ से गन्ने के खेत को घेर दिया गया। लेकिन रेस्क्यू टीम कई घंटे तक उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार करती है।

उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने पर चार बजे शाम को तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल का लगाया गया। 10 घंटे चले रेस्क्यू के दौरान तेंदुए को जाल से घेर कर पकड़ लिया गया। तेंदुए को गांव से पिंजरे में बंद कर रेंज कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय ले जाया गया। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ दिया गया है। इस दौरान डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के फील्ड सहायक मंसूर अली, वन दरोगा अनिल, डॉग हैंडलर अन्नू शुक्ला, हीरालाल यादव, वाहन चालक अनूप, डब्ल्यू टी आई टीम से समाज वैज्ञानिक एस शंकर, बायोलॉजिस्ट अली ज़िबरान व शाहबाज खान, इंटर्न एकता शेखावत, संजय सिंह, संतराम, शशिकांत आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button