उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Doctor Transfer List : यूपी में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के हुये स्थानान्तरण, लोकबंधु, झलकारी और अवंतीबाई के CMS बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं । प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के विशेष सचिव की तरफ से जारी आदेश में करीब 22 चिकित्सकों का स्थानान्तरण हुआ है। जिसमें बदायूं जिला महिला अस्पताल में बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डॉक्टर इंदुकांत को जिला महिला अस्पताल का ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। बदायूं जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर कप्तान सिंह को जिला चिकित्सालय का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

लखनऊ स्थित लोकबंधु राज नारायण अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता को लोक बंधु अस्पताल का ही सीएमएस बनाया गया है। इसके अलावा वीरांगना झलकारी बाई की मुख्य चिकित्सा अधीक्षका के तौर पर डॉ निवेदिता कर को तैनात किया गया है। डॉ. निवेदिता वीरांगना झलकारी बाई अस्पताल में बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता तैनात रहीं हैं।

 देखें लिस्ट

डॉ. इंदुकांत सीएमएस महिला चिकित्सालय बदायूं, डॉ. कप्तान सिंह CMS जिला अस्पताल बदायूं, डॉ. प्रदीप कुमार CMS जिला महिला चिकित्सालय बस्ती, डॉ. गीतम सिंह CMS सौ सैय्या अस्पताल छिबरामऊ, डॉ. रुचि जैन CMS डफरिन अस्पताल कानपुर, डॉ. अनिल कुमार CMS जिला महिला अस्पताल इटावा, डॉ. अनिल कुमार शर्मा CMS SSMJ अस्पताल खुर्जा, डॉ. इन्द्रा सिंह CMS जिला महिला अस्पताल सहारनपुर, डॉ. अंजु जोधा CMS संयुक्त अस्पताल शामली, डॉ. सुनीता बनौधा CMS जिला महिला चिकित्सालय जालौन, डॉ. प्रबोध कुमार CMS नेत्र चिकित्सालय प्रयागराज, डॉ. वसुधा सिंह CMS संयुक्त अस्पताल ठाकुरगंज लखनऊ, डॉ. राजीव दीक्षित CMS लोकबंधु अस्पताल लखनऊ, डॉ. संघमित्रा CMS वीरांगना अवंतीबाई लखनऊ, डॉ. निवेदिता कर CMS झलकारी बाई लखनऊ, डॉ. संजू अग्रवाल CMS जिला महिला अस्पताल उन्नाव, डॉ. शारदा जैन CMS जिला अस्पताल बलरामपुर, डॉ. शालू महेश CMS  जिला महिला अस्पताल गोंडा, डॉ. अनिरुद्ध प्रताप CMS जिला अस्पताल मऊ, डॉ. राजेश्वर सिंह CMS पं. दीनदयाल अस्पताल अलीगढ़, डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ CMS मलखान सिंह अस्पताल अलीगढ़ और डॉ. नीता जैन CMS जिला महिला अस्पताल अलीगढ़।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button