उत्तर प्रदेशकुशीनगर

रेड लाइट सिग्नल पॉइंट्स पर वाहनों के इंजन बंद रखने हेतु जागरूकता अभियान

कुशीनगर। पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश द्वारा प्रदेश में “मिशन लाइफ (लाइफ स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) अभियान के प्रचार-प्रसार एवं उसमें जन सहभागिता सुनिश्चित करने व क्रियान्वयन हेतु उल्लेखित एक्शन पॉइंट्स पर कार्यवाही के निर्गत निर्देश के क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के आदेश के अनुपालन में निरीक्षक यातायात सत्य सान्याल शर्मा के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में जगह-जगह अभियान चलाकर वाहन चालकों को रेड लाइट सिग्नल पॉइंट्स पर वाहनो के इंजन बंद रखने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रोडवेज़ बस डिपो पडरौना के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों पर्यावरण संरक्षण और पेट्रोलियम पदार्थों के बचत पर विस्तृत रूप से समझाया गया। यातायात निरीक्षक द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमो जैसे अपने लेन में चलने,निर्धारित स्थानों से सवारी भरने/उतारने, अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करने तथा इन सब कारणों से होने वाले हानि के बारे में भी जागरूक किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button