उत्तर प्रदेशकुशीनगर

नदी मे नहाने गये 7 बर्षीय बालक को डुबने से मौत

सेवरही, कुशीनगर। बीते रविवार को सेवरही थाना क्षेत्र स्थित ग्राम राजपुर बगहा के बैराट माता मंदिर के पास सात वर्षीय आयुष मद्धेशिया पुत्र पंकज मद्धेशिया अपने दोस्तों के साथ बासी नदी में स्नान कर रहा था I अचानक पानी का तेज बहाव आ जाने से वो गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुची पिपराघाट चौकी पुलिस तथा परिजन रविवार की देर शाम तक गोताखोरों की मदद से बच्चे को खोजते रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

दुबारा सोमवार की सुबह से ही गोताखोरों की मदद से खोजबीन चालू कर दी गयी और बड़ी मशक्कत के बाद 10.30 बजे दिन में बच्चे का शव बासी नदी से प्राप्त हुआ । मृतक आयुष अपने तीन भाइयो में सबसे छोटा था और जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को मिली उनका रो रोकर बुरा हाल है। इस दौरान घटना स्थल पर पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू , जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव पहुचे तथा पिपराघाट चौकी इंचार्ज सुजीत भारती , कांस्टेबल पंकज यादव सहित मय फ़ोर्स शव को खोजने से लेकर शांति व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button