उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

श्रावस्ती: अगवा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ/श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले में गिलौला थाना इलाके के एक गांव में कथित तौर पर एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बालिका का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को गिलौला थाना अंतर्गत एक गांव की निवासी 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़की लापता हो गयी थी। किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक शील कुमार के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मिर्चिहा गांव के पास नहर की पटरी के पास की झाड़ियों से प्लास्टिक की बोरी में भरकर छिपाया गया बालिका का शव बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने सोमवार को बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि अपहरण की धाराओं में दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म, हत्या, पॉक्सो कानून व अन्य सुसंगत धाराएं बढ़ाकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसपी ने कहा कि आरोपी शील कुमार को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button