देशबड़ी खबर

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-विदेश में अपने ही देश की आलोचना करना शोभा नहीं देता

Powered By

पाटन। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश में अपने ही देश की आलोचना करना किसी नेता को शोभा नहीं देता है। शाह ने राहुल पर भारत को बदनाम करने के लिए विदेश जाने का आरोप लगाया और उन्हें अपने पूर्वजों से सीखने की सलाह दी। गृह मंत्री का इशारा राहुल की हालिया अमेरिका यात्रा की तरफ था, जिस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार की आलोचना की थी।

शाह ने कहा, किसी भी देशभक्त व्यक्ति को भारतीय राजनीति पर भारत के भीतर चर्चा करनी चाहिए। विदेश जाकर भारत की राजनीति पर चर्चा करना और देश की आलोचना करना किसी भी पार्टी के नेता को शोभा नहीं देता। राहुल बाबा याद रखिए, देश की जनता ध्यान से देख रही है। गृह मंत्री केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर इलाके में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के तहत देश व्यापक बदलाव का गवाह बना है। शाह ने कहा, लेकिन कांग्रेस पार्टी भारत विरोधी बातें करना बंद नहीं करती। राहुल बाबा गर्मी की वजह से छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जा रहे हैं। वह विदेश में देश की आलोचना करते हैं। मैं राहुल गांधी से कहना चाहूंगा कि वह अपने पूर्वजों से सीखें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button