आगराउत्तर प्रदेश

शर्मनाक : जान से मारने की धमकी देकर बेटी से करता रहा शर्मनाक हरकत, मां ने रोते हुए पुलिस को बताई सच्चाई

आगरा। जिले में एक बाप अपनी सगी बेटी से बेहद शर्मनाक हरकत लम्बे समय से करता आ रहा था। बेटी अगर विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी देता। इससे आजिज आकर किशोरी अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची। जहां उसकी मां ने पुलिस को रोते हुए पूरी सच्चाई बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला थाना जगदीशपुरा की बिचपुरी पुलिस चौकी का है। यहां अपनी मां के साथ आई किशोरी ने बताया कि उसका पिता शराब पीने का आदी है। नशे की हालत में वो उसके सामने ही कपडे उतार देता है और गन्दी हरकतें करता है। विरोध करने पर जाएं से मारने की धमकी देता है। परेशान किशोरी ने कहा कि उसके कई दिनों से खाना नहीं खाया है। किशोरी की मां ने कहा कि मेरे द्वारा इन हरकतों का विरोध करने पर पति जान से मारने की धमकी देता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button