उत्तर प्रदेशलखनऊ

बकाया मांगने पर रिश्तेदारों ने किया हमला

लखनऊ। बकाया मांगने पर रिश्तेदारों ने एक युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने मानकनगर थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दायर कर चार नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मानकनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

रामनगर आलमबाग निवासी अशोक पाल का 15 हजार रुपये चाचा इंद्रामोहन पाल पर बकाया था। गत 14 मई को पीड़ित ने चाचा से बकाया मांगा तो उलझ पड़ा। पीड़ित ने समझाने का प्रयास किया तब आरोपित गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपित ने बेटे अभिनव पाल, अविरल पाल और साले राजू पाल के संग मिलकर भतीजे की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपित ने भतीजे को मरणासन्न हालत में जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपितों की करतूत पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने मानक नगर थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दायर की, कोर्ट के आदेश पर मानकनगर पुलिस ने चार नामजद समेत दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button