उत्तर प्रदेशबलिया

दलितों, शोषितों, पीड़ितों एवं कमजोर वर्गो के मसीहा थे राधामोहन वकील

  • वकील साहब के नाम से विख्यात राधामोहन एडवोकेट कभी किसी के सामने घुटने नहीं टेके

बलिया। जनपद के हजौली गांव के पूर्व प्रधान राधा मोहन एडवोकेट की 22 वीं  पुण्यतिथि उनके गांव पर मनायी गयी ।सर्व प्रथम उनके गांव में स्थापित उनकी समाधि स्थल पर  उनके पुत्र एवं प्रधान प्रतिनिधि मिन्टु कुमार ने उपस्थित लोगों के साथ चादर चढ़ा कर पुष्पाजंलि  अर्पित की। इसके बाद मेन रोड पर बने गेट के ऊपर स्थापित उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर लोगों ने अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित  लोगों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वकील साहब के नाम से विख्यात राधामोहन एडवोकेट  जी आजीवन दलितो, शोषितों, पीड़ितों  और कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ते रहे। ये क्षेत्र के कमजोर वर्गों के मसीहा थे। ये  किसी भी लड़ाई में हमेशा गरीबों के साथ खड़ा रहने का काम करते थे।

अपने जीवन में कभी भी सामन्ती ताकतो से समझौता नहीं किये। ये अपने जीवन में संघर्षों के पर्याय बन गये थे। यही कारण है कि ये मरने के बाद आज भी लोगों के दिलों में जिन्दा है। इनके विचार  जिन्दा है । इनके प्रति सच्ची श्रंद्धाजलि यही होगी कि इनके विचारों पर  चलकर इनके अधुरे कार्यों को पूरा किया जाये।

इस अवसर पर भाग लेने वालो में सर्व श्री अशोक सिंह, जयराम अनुरागी, प्रेमचन्द शर्मा नागा जी, अमीर चन्द सिपाही, प्रेमचंद मास्टर, श्रीभगवान, अरविन्द कुमार,  मनोज कुमार,  सोनू सिंह,  राजेश कुमार,  विनोद खरवार, सुभाषचन्द, हरीन्द्र राजभर, दया सिंह, गौरीशंकर  आदि लोग  प्रमुख रुप से शामिल रहे। अन्त में इनके पुत्र एवं गांव के प्रधान  प्रतिनिधि मिन्टू कुमार ने आये हुए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button