उत्तर प्रदेशलखनऊ

15 से 21 जून तक मिलकर मनाया जायेगा ‘योग सप्ताह, थीम “हर घर-आंगन योग”

प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा0 दयाशंकर मिश्र, दयालु ने बताया है कि योग, वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। हमारे ऋषि मुनियों के इस प्रसाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को परिचित कराया है। उन्होने बताया कि इस वर्ष 09वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “हर घर-आंगन योग” रखी गई है, जिससे योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को कल्याण एवं स्वास्थ्य प्राप्त हो सके।

डा0 दयालु ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से इस वर्ष 15 जून से 21 जून 2023 तक ‘योग सप्ताह’ के रूप में मनाया जायेगा। योग सप्ताह की अवधि में जिला मुख्यालयों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होने बताया कि सार्वजनिक पार्कों में प्रतिदिन प्रातःकाल 06 बजे से 08 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास होगा। विश्ववविद्यालय/महाविद्यालय/स्कूल/कॉलेज में योग से संबंधित सेमिनार/कार्यशाला आयोजित की जायेंगी, जिसमें आधुनिक जीवन शैली में योग की भूमिका, मानसिक विकारों के प्रबंधन में योग की भूमिका, योग, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली/पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन, भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।

आय़ुष मंत्री ने बताया कि योग सप्ताह में स्वयंसेवी संस्थाओं, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, योग संस्थानों, एनसीसी कैडेट, स्काउड एंड गाइड और एनएसएस स्वयंसेवकों को योग दिवस से जोड़ा जायेगा। उन्होने बताया कि अधिकाधिक जन को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के महत्वपूर्ण आयोजन से जोड़ने के लिए जन जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे है। डा0 दयालु ने बताया कि 21 जून के मुख्य समारोह को सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगरीय निकायों में आयोजित किया जायेगा। उन्होने बताया कि सभी 14 हजार वार्डों में योगाभ्यास के लिए पार्षदों के माध्यम से स्थान चिन्हित कराये जा रहे है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button