उत्तर प्रदेशलखनऊ

रक्तदान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों में व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

मानवता के लिए रक्त दान करें और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करें क्योंकि प्रदेश की आवश्यकता एवं उपलब्धता के अन्तर को पाटने के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों द्वारा स्वैच्छिक रूप से रक्त दान किया जाना चाहिए। रक्तदान हमारा नैतिक दायित्व होने के साथ-साथ सेवा एवं धर्म का कार्य है। रक्त को संरक्षण करने की सीमित समयावधि होती है, इसे बहुत लम्बे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता, इसलिए रक्तदान की निरन्तर आवश्यकता होती है। उक्त विचार उ0प्र० एड्स नियंत्रण सोसाइटी की परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने व्यक्त किया।

निदेशक सोनी कल डॉ राम मनोहर लोहिया आर्युविज्ञान संस्थान में विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने बताया उ0प्र0 राज्य रक्त संचरण परिषद प्रदेश के सभी जनपदों में रक्त के बेहतर रख-रखाव एवं परीक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जन सहयोग से इसे हम और प्रभावी व जनहितकारी बना सकते हैं।

कार्यक्रम में निदेशक राज्य रक्त संचरण परिषद डॉ हीरा लाल ने बताया कि प्रदेश में 22 लाख युनिट रक्त की आवश्यकता है। वर्ष 2022-23 में 16 लाख युनिट रक्त ही रक्तदान से एकत्रित किया गया, जो राज्य की जनसंख्या का 7.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्य के 75 में 70 जिलों में ब्लड बैंक संचालित हैं, शेष में ब्लड बैंक स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त राज्य मे 18 रक्त संग्रह एवं परिवहन वाहन, 23 रक्त परिवहन वाहन तथा 2 रक्त संग्रहण बस संचालित हैं, जिनके माध्यम से निरन्तर रक्त एकत्रित किया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 36 थैलेसिमिया एवं हिमोेफीलिया के उपचार केन्द्र संचालित है। उन्होंने कहा कि यदि हम नियमित रक्तदान करेंगे तो किसी भी अप्रिय स्थिति में रोगी को रक्त के लिए नहीं भटकना पड़ेगा और इस तरह हम बहुत से लोगों का जीवन बचा सकते हैं।कार्यक्रम में रक्त संग्रहण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों व 25 बार से अधिक रक्तदान करने वाले विभिन्न व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि विश्व रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। उक्त क्रम में लोहिया संस्थान में कार्यक्रम से पूर्व आज बाइक रैली भी निकाली गयी। राज्य रक्त संचरण परिषद के सौजन्य से प्रदेश भर के सभी जिलों में कई कार्यक्रमों के साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर डा० सोनिया नित्यानन्द, निदेशक राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान, डा0 गीता सहित विभिन्न चिकित्सक, छात्र व स्वयं सेवक उपस्थित थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button