उत्तर प्रदेशबाराबंकी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मोटरसाइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भाजपा कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो उत्तर प्रदेश ने 15 जून से 21 जून तक प्रत्येक जिले में विधानसभा स्तर पर मोटरसाइकिल यात्रा करने का निर्णय लिया है। अभियान के निमित बाराबंकी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष  कमलेश मिश्रा ने मोटरसाइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटरसाइकिल यात्रा मेयो हॉस्पिटल से निकलकर कुरौली आलापुर बस स्टाप लखपेड़ाबाग चौराहा नाका चौराहा धनोखर से नेबलेट होते हुए नगर पालिका परिषद के प्रांगण में यात्रा का समापन हुआ।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री/जिला प्रवासी युवा मोर्चा हर्ष वर्धन सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश,जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, सांसद उपेन्द्र सिंह रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष राज रानी रावत,एमएलसी अंगद सिंह,डॉ0 विवेक वर्मा अभियान के संयोजक अरुण रावत सहित जिला पदाधिकारी भाजपा, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष गण मंडल टीम सहित युवा कार्यकर्ता गण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

इस मोटरसाइकिल यात्रा में सर्वेश अवस्थी, प्रमोद गोस्वामी, शिव यादव,विशाल सिंह,अनुज वर्मा,वैभव मिश्रा,सूरज भान,रंजीत लोधी,अंकित वैश्य,दिनेश सिंह, पुनीत मिश्र, अभय शुक्ला, अनुज बाबा, लवलेश, मुकेश हरिकेश सत्या पंडित,सतेंद्र सिंह, राम जी, विवेक, मनोज यादव, प्रेम वर्मा,हेमंत सिंह, विशाल कुमार, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button