उत्तर प्रदेशदेवरिया

नौतन ने भवानी छापर को रौंद सेमीफाइनल में जगह बनाई

  • स्व. ई. आशीष गुप्त स्मारक नाईट कैनवस क्रिकेट मुकाबले का तीसरा दिन

भटनी-देवरिया। भटनी सुदामा मैदान में चल रही स्व ई आशीष गुप्त स्मारक नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे नौतन ने भवानी छापर को परास्त कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। तीसरे क्वार्टर फाइनल में पहले खेलते हुए भवानी छापर ने कुल 23 रन बनाए जिसके जवाब में नौतन ने इस लक्ष्य बड़ी आसानी प्राप्त कर लिया। मुख्य अथिति के रूप में दीपक श्रीवास्तव सभासद व दुर्गेश यादव,पारस नाथ सभासद प्रतिनिधि थे जिन्होंने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया और सम्बोधन में खेल की तारीफ करते हुए कहा कि खेल में भी करियर बनाया जा सकता है। अंपायर के रूप में संदीप व मोनू रहे तथा कॉमेंटेटर की भूमिका में रोमी निज़ामी, शुभम व स्कोरर की भूमिका में सुमेश वर्मा रहे। आज दिन शनिवार को सेमीफाइनल के मुकाबले शाम से शुरू होंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button