उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ऑल इंडिया मेकरानी तंजीम सिद्धार्थनगर इकाई की बैठक हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। रविवार को ऑल इंडिया मेकरानी तंजीम हलका नौगढ़ सिद्धार्थनगर की बैठक मदरसा दारुत्तलीमुल इस्लामी वजीराबाद स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में बिरादरी की तंजीम को और मजबूती प्रदान करने, संगठन को विस्तारित रूप देने, रिक्त पदों पर मनोनयन करने, सामाजिक व तालीमी माहौल उत्पन्न करने, आपसी मेल मुहब्बत का माहौल बनाने और नये सदस्यों को जोड़ने को लेकर बैठक आयोजित थी। बैठक की अध्यक्षता मेकरानी तंजीम के अध्यक्ष अख्तर कमाल मेकरानी व संचालन नव नियुक्त जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अमून मेंकरानी ने किया। मीटिंग में आये हुये सभी मेंबरान साहबान ने अपने अपने विचार रखें।

तंजीम के सरपरस्त व अभिभावक आली जनाब मौलाना जलालुद्दीन साहब वजीराबादी जी ने मीटिंग को खिताब करते हुये कहा की मौजूदा दौर मे समाज में फैले बुराईयों को दूर करने, युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा की तरफ रुचि बढ़ाने की असद जरूरत है। यही शिक्षा ही हम सब को अंधेरे से उजाले की तरफ ला सकती है। इसलिए हम सब अपने अपने बच्चो को सबसे पहले शिक्षा के लिए प्राथमिकता दें।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से जनाब अब्दुल कय्यूम साहब, जनाब जववाद अहमद, मोहम्मद शमून मेकरानी, अलहाज मुबाराकल्लाह साहब, मोहम्मद नईम साहब, मुबारक हुसैन साहब, अलहाज इसरारुल्हाक साहब, अब्दुल अहद साहब, इश्तियाक अहमद साहब मुख्य रूप से उपस्थित रहें। इसकी सूचना अध्यक्ष अख्तर कमाल मेकरानी व जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद अमून मेकरानी ने संयुक्त रूप से एक विज्ञप्ति के माध्यान से दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button