उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तीन सौ पचास लोकसभा सीटें जीत कर प्रचंड बहुमत से बनाएंगे केन्द्र में सरकार : उप मुख्यमंत्री

बांसी-सिद्धार्थ नगर। जनता वर्ष 2014 व 2019 चुनाव का रिकार्ड तोड़कर पूरे देश में 350 संसदीय क्षेत्र में कमल खिलाएंगे ।यह विचार उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य में व्यक्त किया वह सोमवार को बांसी कस्बे के माघ मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होने सपा पर हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी गुंडों की पार्टी है इस पार्टी ने हर बूथ पर गुंडा पैदा करने का काम किया है। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव कहते है कि मैं पी डी ए पिछड़ा ,दलित व अल्पसंख्यक के बलबूते चुनाव में सफलता हासिल करूंगा।

उन्होने कहा कि पी से पिछड़ा नही परिवारवाद है ,डी से दलित नही दंगाई है जिनका वह संरक्षण करते है ए से अल्पसंख्यक नही अपराधी है।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज देश का पचहत्तर प्रतिशत मतदाता भाजपा के साथ है और पच्चीस प्रतिशत में बटवारा है।वर्ष 2024 के चुनाव में भी भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।उन्होने कहा कि मोदी जी के नेत्रुत्व में देश का नाम विश्व पटल पर रोशन हो रहा है। पहले कीसरकारो में गरीबो के लिए योजना बनती थी लेकिन यह योजना भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाती थी और मंत्री और नेता माला माल हो जाते थे।

मोदी जी की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है।उन्होने सपा राज का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा के राज में बिजली आती नही थी और मेरी सरकार में बिजली जाती नही है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने गरीब ,मजदूर ,किसान छात्र ,युवा व व्यापारियों के साथ साथ सभी वर्ग के साथ न्याय किया है।उन्होने बसपा और कांग्रेस कि चर्चा करते हुए कहा कि यह पार्टी उत्तर प्रदेश से समाप्त हो चुकी है।

जनसभा को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय , डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल , विधायक बांसी,विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री सतीश चन्द्र दिवेद्दी जनसभा को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ,सांसद जगदम्बिका पाल , विधायक जय प्रताप सिंह ,विधायक श्यामधनी राही,पूर्व मंत्री सतीश चन्द्र दिवेदी ,पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ,लालजी त्रिपाठी ,रामकुमार कुंवर ,नरेंद्र मणि त्रिपाठी, उपेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद माधव ,शिवनाथ चौधरी , मनोज मौर्य ,दीपक मौर्या ,अभिषेक पाल सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button