उत्तर प्रदेशलखनऊ

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गहन विचार-विमर्श हुआ-बृजलाल खाबरी

लखनऊ।कांग्रेस के पूर्व सांसदों एवं विधायकों/पूर्व विधायकों की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने की। बैठक में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, प्रान्तीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नकुल दुबे सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के भारी संख्या में पूर्व सांसद व पूर्व विधायकगण शामिल हुए।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की और बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि आप लोग बहुत अनुभवी हैं और कई दशकों से कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर चल रहे हैं आप लोगों से लगातार संपर्क और आपके अनुभवों का लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में अवश्य परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि आप लोगों के सुझाव से कांग्रेस संगठन को काफी बल मिलेगा, जिसका लाभ आगामी लोकसभा में पार्टी को मिलेगा। उन्होने कहा कि आप सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों और आपके सहयोग से कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ने सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग पार्टी की धरोहर हैं। आप सभी ने गांधी परिवार के साथ लम्बे समय तक काम किया। चुनाव में पार्टी का कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। उन्होने कहा कि राहुल जी की यात्रा ने कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार किया है और भाजपा के खिलाफ रेखा खींच दी है। हमें अपने कैडर को मजबूत करना है और पूरे प्रदेश में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना है जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बूथ कमेटी की समीक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथों पर वोट कट जाते हैं इस पर ध्यान देना है तथा हर विभाग और प्रकोष्ठ से एक-एक व्यक्ति को लेकर बूथ कमेटी बनाना चाहिए इससे काफी बल मिलेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि हम सभी को विधानसभावार हर बूथ पर कम से कम 25 सक्रिय कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनानी होगी और उन्हें अधिक से अधिक सक्रिय करना होगा।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद जफ़र अली नकवी, मो0 मुकीम, कमल किशोर कमाण्डो, बालकृष्ण चौहान, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, मंगल देव सिंह, भूधर नारायण मिश्र, भगवती प्रसाद चौधरी, अनिल अमिताभ दुबे, सुरेन्द्र सिंह, संजीव दरियाबादी, गणेश दीक्षित, अनूप पाण्डेय, हरीश बजपेई, राम उजागर मिश्रा,जगदीश नारायण शर्मा, धीरेन्द्र प्रसाद धीरू, मुईद अहमद, नेक चन्द्र पाण्डेय, राकेश राठौर, अमरेश चन्द्र पाण्डेय, नरेन्द्र पाल सिंह, इन्दल रावत, डॉ0 मौ0 उल्ला खां आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button