उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आउटसोर्सिंग के प्रेम बने अध्यक्ष व आशीष हुए मंत्री

  • बेसिक शिक्षा के 43 लोंगो ने किया प्रतिभाग

सिद्धार्थनगर। मंगलवार को 12 बजे बीआरसी नौगढ़ के सभागार में आउटसोर्सिंग वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन उ0प्र0 के प्रांतीय महामंत्री आबिद रिज़्वी व कार्यकारिणी सदस्य अम्बरीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में सबका स्वागत करते हुए आबिद रिज़्वी ने संगठन का उद्देश्य बताते हुए एकजुट होने का आह्वाहन किया। कुल 7 पदों कि निर्वाचन होना था जिसमे छः पदों पर निर्विरोध विजय हो गए जबकि अध्यक्ष पद पर प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी व अभिनव श्रीवास्तव का चुनाव हुआ जिसमे 25 मत प्रेम पाकर विजयी घोषित हुए।

निर्विरोध विजयी होने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण चौरसिया लेखाकार, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह लेखाकार,उपाध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव,महामंत्री आशीष कुमार सिंह ब्लॉक समन्वयक (गुणवत्ता) बर्डपुर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार उपाध्याय व मीडिया प्रभारी अमित श्रीवास्तव कम्प्यूटर ऑपरेटर निर्वाचित हुए। निर्वाचित  पदाधिकारियों को बीएसए सहित बीएसए कार्यालय के कर्मचारी का व समस्त निविदा कर्मियों ने बधाई दी। बैठक में मांडवी त्रिपाठी शिवाजी सिंह जितेंद्र शुक्ला शैलेश श्रीवास्तव अवधेश प्रिंस गौहर अकील राजेश आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button