उत्तर प्रदेशलखनऊ

नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के चित्रण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण 21 जून तक करा सकते हैं

मद्यनिषेध विभाग, उ0प्र0 द्वारा मद्यपान व अन्य नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम को चित्रित करती हुई एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 22 जून 2023 को कार्यालय क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, 27 अशोक मार्ग, लखनऊ (दूरभाष नं0 0522-2206087) के परिसर में प्रातः 10:30 बजे से किया जा रहा है। प्रतियोगिता पूर्णत निःशुल्क है, जिसमें किसी भी आयु वर्ग के छात्र/छात्राएं, पुरुष/महिला प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना पंजीकरण 21 जून, 2023 को सायंकाल तक करा सकते हैं। प्रतियोगिता हेतु पोस्टर पेपर प्रतियोगिता स्थल पर निःशुल्क प्रदान किये जायेंगें तथा पोस्टर बनाने संबंधी आवश्यक सामग्री प्रतिभागी स्वयं लायेंगे।

डा० राजीव श्रीवास्तव, उपराज्य मद्यनिषेध अधिकारी, उ०प्र०, अति0 प्रभार क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, लखनऊ क्षेत्र ने दी। उन्होंने बताया कि ’’मादक पदार्थों का दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 26 जून 2023 को प्रातः 11:00 बजे अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, विपिन खंड, गोमतीनगर, लखनऊ के मीटिंग हाल में पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से श्री नितिन अग्रवाल, मंत्री आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी हेतु डा० राजीव श्रीवास्तव, उपराज्य मद्यनिषेध अधिकारी, उ०प्र०/अति0प्रभार क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, लखनऊ क्षेत्र मो० नं०-9451388807 व श्री बृजमोहन प्राविधिक पर्यवेक्षक मो० नं०-7985635746, 9305328050 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button