उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी: हैदरगढ़ पुलिस की कार्यशैली और आरोपी की धमकी से परेशान दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान

बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व किशोरी से दुष्कर्म के मामले में हैदरगढ़ पुलिस की कार्यशैली और आरोपी की धमकी से तंग आकर पीड़िता ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सफाई देने लगी।

घटना हैदर गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। 14 जून को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसकी तहरीर पीड़िता ने कोतवाली में दी उसके बाद भी 2 दिन तक पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। एसपी के आदेश पर 17 जून को पुलिस ने दुष्कर्म का केस तो दर्ज किया। मगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

इसको लेकर आरोपी पीड़िता और उसके परिजनों को लगातार धमका रहा था। इससे तंग आकर किशोरी ने बुधवार की रात घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मौके की नजाकत को देखते हुए एसपी, एएसपी,सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हैदर गढ़ कोतवाली में 17 जून को दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। वहीं पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया था । गुरुवार की सुबह आरोपी को हिरासत में लेने के साथ पीड़िता के 164 के बयान आज दर्ज कराए जाने थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button